आंधी व बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद

आंधी व बारिश से गेहूं की फसल हुई बर्बाद

कुमारखंड.

प्रखंड क्षेत्र में बुधवार की रात मौसम की बेरुखी से किसानों के सामने नई मुसीबत आ गयी है. बारिश से गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी. बेलारी पंचायत के बेलारी गोठ वार्ड संख्या पांच निवासी दिनेश मंडल, प्रकाश मंडल व वार्ड संख्या नौ निवासी दुखन मंडल का झोंपड़ी आंधी से क्षतिग्रस्त हो गया. किसान देवनंदन यादव, मो खुर्शीद, अनमोल यादव, मोहन साह, मुकेश सिंह, अमरेंद्र यादव, रत्नेश रंजन, ओमकुमार झा, आनंद कुमार आदि ने कहा कि गेहूं की फसल बर्बाद हो गयी, लेकिन मक्का की फसल को थोड़ा फायदा हुआ है. क्योंकि अत्यधिक तापमान के कारण मक्के के पौधे सूख रहे थे. इसके अलावा आम, लीची, मूंग व सब्जी की खेती को भी लाभ मिला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >