रामपुर लाही पंचायत में सरकारी राशि के दुरुपयोग एवं अनियमित्ताओं को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

योजनाओं के शिलापट्टों पर नियमों के विरुद्ध मुखिया प्रतिनिधि और बाहरी बिचौलियों के नाम अंकित किए गए हैं.

शंकरपुर, मधेपुरा.

शंकरपुर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर लाही पंचायत में सरकारी राशि के दुरुपयोग एवं अनियमित्ताओं को लेकर पंचायत के उप-मुखिया कुंदन कुमार, वार्ड सदस्य बबिता देवी, विमला देवी, संतोष कुमार, रम्भा देवी, धर्मेन्द्र कुमार राम और कलानंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है. इन जनप्रतिनिधियों ने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को एक आवेदन देकर योजनाओं में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप लगाया है. आवेदन में कहा गया है कि पंचायत की राशि से खरीदी गयी एम्बुलेंस पर मुखिया एवं उनके प्रतिनिधि ने अपनी तस्वीरें लगाकर इसे निजी संपत्ति की तरह प्रदर्शित किया है.

वार्ड सदस्यों का आरोप है कि इस एम्बुलेंस पर कोई योजना कोड या मद अंकित नहीं है और इसका उपयोग निजी कार्यों के लिए किया जा रहा है.

जनप्रतिनिधियों ने यह भी आरोप लगाया है कि वर्ष 2022 के बाद से पंचायत की कोई कार्यकारिणी बैठक नहीं हुई है. पंचायत सचिव एवं बिचौलियों की मिलीभगत से कागजों पर पिछली तारीखों में बैठकें दिखाकर राशि निकाली जा रही है.

इसके अतिरिक्त, पंचायत में लगाई गई स्ट्रीट एवं सोलर लाइटें एक वर्ष के भीतर ही खराब हो गई हैं, जो घटिया सामग्री के उपयोग की ओर इशारा करता है. योजनाओं के शिलापट्टों पर नियमों के विरुद्ध मुखिया प्रतिनिधि और बाहरी बिचौलियों के नाम अंकित किए गए हैं. जब तक इन सभी बिंदुओं की गहन जांच नहीं हो जाती, तब तक पंचायत के खातों पर रोक लगाई जाये. इस आवेदन की प्रतियां मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त को भी भेजी गई हैं.

– वर्जन –

पंचायत में सभी कार्य नियमानुसार किया गया. सभी आरोप गलत है.

पूजा पल्लवी, मुखिया रामपुर लाही, शंकरपुर, मधेपुरा.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >