सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने लगाया अनियमितता का आरोप

उदाकिशुनगंज.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शाहजादपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर पांच में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध जताया है. बताया जाता है कि उक्त सड़क शहजादपुर पंचायत अंतर्गत चौरी भिट्ठा गांव से लेकर बबलू स्वर्णकार के घर तक जाती है. गुरुवार को जब सड़क का कालीकरण कार्य प्रारंभ हुआ तो मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता देखकर विरोध जताया. ग्रामीण सुधीर प्रसाद सिंह, अभिमन्यु सिंह, दीपक सिंह आदि ने कहा कि निर्माण स्थल पर समुचित जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. विभागीय प्रावधान को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता की बात को लेकर विभाग के वरीय अधिकारियों से जांच करने की मांग की जा रही है.

वहीं इस संदर्भ में ग्रामीण कार्य विभाग उदाकिशुनगंज के जेई सोहन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं विभागीय प्रावधान का पूरा ध्यान रखा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >