उदाकिशुनगंज . अपराधियों ने एक अज्ञात युवक की दूसरे जगह हत्या कर शव को तीनटेंगा नहर स्थित पुल के नीचे पानी में फेंक दिया. सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने शव को नहर में देखा तो इसकी सूचना मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम मंडल को दी. ग्रामीणों ने कहा कि युवक के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान हैं. अपराधियों ने युवक का आंख भी निकालने का प्रयास किया. इससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने हत्या के दौरान साक्ष्य को मिटाने की नियत से युवक के शरीर पर कई जगह वार कर शव को तीनटेंगा नहर पुल के नीचे फेंक कर फरार हो गया. वही मृतक युवक के दाहिने हाथ में गोदना से पूजा लिखा हुआ है. घटना की सूचना लोगों ने उदाकिशुनगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर के पानी से निकालकर शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई. थानाध्यक्ष ने इकसी सूचना एसडीपीओ अविनाश कुमार को दी. सूचना पर एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की. पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. शव की शिनाख्त नहीं हुई है. शव की शिनाख्त कराने के लिए घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच टीम पहुंचकर खून से सनी मिट्टी का सिम्पल अपने साथ लेकर जांच के लिए भागलपुर गयी है. जांच के बाद ही घटना के कारण का पता चल सकेगा. ज
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
