पुलिस ने गुरुवार की शाम नगर परिषद क्षेत्र के रामबाग मुहल्ले के बिषबट्टी के पास से 5.5 ग्राम के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के पुलिस ने दोनों को रूकने का इशारा किया, लेकिन दोनों युवक ने भागना चाहा, जिसे पुलिस बलों के सहयोग से पकड़ लिया. पकड़ाये युवकों में नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 रहटा गांव के महेंद्र दास के पुत्र सोनू कुमार और उसी गांव के मो मुस्तकिम के पुत्र मो अल्फाज है. पुलिस ने बताया कि तलाशी के दौरान 5.5 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. इस कार्रवाई में पुनि सह थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार, पुअनि नीरज कुमार,पुअनि गौरव कुमार व थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.