साहसिक शिविर में भाग लेने के लिए बीएनएमयू के दो विद्यार्थी रवाना

बीएनएमयू मधेपुरा के दो विद्यार्थी आगामी नौ से 19 दिसंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड रिवर राफ्टिंग सेंटर, पिरडी (हिमाचल प्रदेश) में सहभागिता करेंगे.

मधेपुरा. बीएनएमयू मधेपुरा के दो विद्यार्थी आगामी नौ से 19 दिसंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेनियरिंग एंड रिवर राफ्टिंग सेंटर, पिरडी (हिमाचल प्रदेश) में सहभागिता करेंगे. इस शिविर में भाग लेने हेतु प्रतिभा को जाने-आने का निकटतम मार्ग से द्वितीय श्रेणी के किराया का भुगतान महाविद्यालय आंतरिक स्रोत, नियमित गतिविधि मद से किया जायेगा. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार ने इस कार्यक्रम हेतु बीएनएमयू को दो सीटें आवंटित की हैं. तदनुसार यहां से ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा के आदित्य रमण व यूभीके कॉलेज, कडा़मा-आलमनगर की अनमोल कुमारी कार्यक्रम में भाग लेने रवाना हो गयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >