ग्वालपाड़ा. अरार पुलिस ने रविवार को दिन में गश्त के दौरान अरार घाट पुल के पास से दो तस्करों को पकड़ा. इनके पास से 10.91 ग्राम स्मैक प्लास्टिक सहित बरामद हुई है. दोनों सहरसा जिले का रहने वाला हैं. एक की पहचान सुरमाहा निवासी उमाकांत यादव के बेटे नीतीश कुमार के रूप में हुई. दूसरा भद्दी निवासी सुनील यादव का बेटा राजदीप कुमार है. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि एसआइ धीरज कुमार और सशस्त्र पुलिस बल की टीम ने गश्त के दौरान दोनों को पकड़ा है. इनके पास से बिना नंबर प्लेट की 220 सीसी पल्सर बाइक भी जब्त की गयी. दोनों को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्यवाही किए जाने की जानकारी थानाध्यक्ष विकास कुमार ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
