सात दिनों के अंतराल पर लगाये जायेंगे दो-दो शिविर

सात दिनों के अंतराल पर लगाये जायेंगे दो-दो शिविर

शंकरपुर. राजस्व महाअभियान के तहत पंचायत स्तर पर 16 अगस्त से शिविर लगाया जा रहा है. हर पंचायत में अलग-अलग तिथियों में सात दिनों के अंतराल पर दो-दो शिविर लगाये जायेंगे. सीओ राहुल कुमार ने बताया कि मोरा कवियाही पंचायत भवन में शनिवार को पहला शिविर लगाया गया. उन्होंने कहा कि शंकरपुर अंचल क्षेत्र 29331 जमाबंदी में अबतक 9116 जमाबंदी धारकों को जमाबंदी की प्रति उपलब्ध करवा दी गयी है. शिविर के माध्यम से ऑनलाइन जमाबंदी में रैयत का नाम खाता, खेसरा, रकवा व लगान में अशुद्धि को ठीक किया जायेगा.उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद यही है कि रैयतों को अब अपनी जमीन संबंधी समस्याओं के लिए महीनों चक्कर नहीं काटना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >