चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार

प्रतिनिधि, शंकरपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. मालूम हो कि 12 अगस्त को निशिहरपुर स्थित निशिहर नाथ मंदिर प्रांगण से चौराहा निवासी शिवनारायण मेहता की बाइक चोरों ने चोरी कर ली थी. शिवनारायण मेहता के आवेदन पर मामला दर्जकर पुलिस बाइक बरामदगी को लेकर प्रयासरत थी. थानाध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ बागबियानी गांव के नंदन ऋषिदेव के पुत्र दुलारचंद ऋषिदेव और सुपौल जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के रामनगर वार्ड नंबर 10 निवासी शिवजी सादा के पुत्र गजेंद्र सादा को गिरफ्तार किया गया है. वहीं 2013 के हत्याकांड के अभियुक्त कलहुआ निवासी चिचाय यादव के पुत्र महादेव यादव को गिरफ्तार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >