श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने किया पौधरोपण

श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के सदस्यों ने किया पौधरोपण

सिंहेश्वर.

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिहेंश्वर के ग्राम पंचायत रामपट्टी में श्रृंगी ऋषि सेवा फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण के तहत सरस्वती सेवा सदन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपट्टी में दो दर्जन से अधिक पौधरोपण किया गया. फाउंडेशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक पौधा का महत्वपूर्ण स्थान है. भारतीय संस्कृति में देवालय के समान पर्यावरण को भी पूजनीय माना गया है.रामपट्टी के मुखिया प्रतिनिधि रितेश कुमार छोटू ने कहा किसी भी अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधरोपण जरूर करना चाहिये. मौके पर नवाब झा, गौरव कुमार झा, प्रिंस यादव, गोलू सिंह, छोटू सिंह, चंचल कुमार, मंटी कुमार, दिपक सिंह, डिंपल झा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >