सिंहेश्वर के बिरैली रोड में चल रहा था देहव्यापार का धंधा, तीन महिला संचालक गिरफ्तार

सिंहेश्वर के बिरैली रोड में चल रहा था देहव्यापार का धंधा, तीन महिला संचालक गिरफ्तार

मधेपुरा. सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के गौरीपुर में चल रहे देह व्यापार के रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. छापेमारी में आधा दर्जन आरोपियों को दबोचा गया. साथ ही आठ लड़कियों को मुक्त कराया गया. यह कार्रवाई आठ अप्रैल को हेडक्वार्टर डीएसपी मनोज मोहन के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की. गुरुवार को एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि सिंहेश्वर के बिरैली रोड स्थित गौरीपुर वार्ड-12 के एक बांसबाड़ी में देह व्यापार का धंधा फल-फूल रहा है. एसपी ने विशेष छापेमारी टीम का गठन किया. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो दृश्य चौंकाने वाला था. मुख्य सड़क से दूर बांस के झुरमुटों के बीच छोटे-छोटे टीन के 18 कमरे बनाये गये थे. इन कमरों में न केवल बालिग युवतियों, बल्कि नाबालिग लड़कियों को भी बंधक बनाकर उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था. एएसपी ने बताया कि पुलिस बल के सहयोग से पूरे इलाके की घेराबंदी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिला संचालकों को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान गौरीपुर निवासी मीना खातून, महरूल खातून तथा अररिया के जोगबनी निवासी वर्षा खातून के रूप में हुई है. ये महिलाएं लड़कियों से जबरन यह धंधा करवाने के आरोप में मुख्य भूमिका निभा रही थी. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से तीन ग्राहकों को भी आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया. इनमें पूर्णिया के मो भाकिल, गौरीपुर निवासी अर्जुन कुमार और बिहारीगंज निवासी अमोद कुमार शामिल हैं. पुलिस की इस कार्रवाई में आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है, जिन्हें पुनर्वास और काउंसलिंग के लिए भेजा जा रहा है. तलाशी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री बरामद की. इसके अलावा पुलिस ने अभियुक्तों के पास से दो मोबाइल फोन और एक की बाइक को भी जब्त किया है. इस मामले को लेकर सिंहेश्वर थाना में कांड दर्ज की गयी है. पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है. साथ ही मामला नाबालिगों से जुड़ा होने के कारण पॉक्सो एक्ट और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम को भी प्राथमिकी में जोड़ा गया है. ऑपरेशन को सफल बनाने में थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक नुरुल होदा, मृत्युंजय कुमार, उदय कुमार भानु, रविशंकर कुमार व रौशनी सिन्हा की अहम भूमिका रही. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक और अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं की जायेगी. फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >