एनएच 106 पर तीन कारों में हुई टक्कर, पांच जख्मी

एनएच 106 पर तीन कारों में हुई टक्कर, पांच जख्मी

तीनों कारों में सवार लोग अलग-अलग जगहों पर जा रहे थे बारात उदाकिशुनगंज . उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के रहटा चौक के समीप एनएच 106 पर शुक्रवार की देर रात तीन कारों में टक्कर हो गयी, जिससे पांच लोग जख्मी हो गया. घायलों को पुलिस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना में घायल कार चालक पांडव कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार उसके सिर में गहरा जख्म है एवं पैर और हाथ में भी गंभीर चोट लगी है. अन्य घायलों में नारद मुखिया पिता स्व महावीर मुखिया, चंदन शर्मा पिता गुलटैन शर्मा, जगदीश सरदार पिता स्व जनक सरदार एवं राजा मुखिया पिता चंद्रदेव मुखिया शामिल हैं. इन सभी को स्थानीय अस्पताल में उपचार के बाद घर ले जाने की सलाह दी. सभी घायल आलमनगर थाना क्षेत्र के बिसपट्टी गांव वार्ड नंबर नौ के रहने वाला है. बताया कि सभी लोग एक कार से बिसपट्टी गांव से पूर्णिया जिले के भवानीपुर में बारात जा रहा था. इसी दौरान शुक्रवार की रात करीब 12 बजे रहटा चौक के पास सामने से आ रही दो अन्य कारों से टक्कर हो गयी. पहले दो कार में हुई टक्कर, फिर तीसरे ने ठोका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले दो कारों की आमने-सामने टक्कर हुई, जिसके बाद पीछे आ रही तीसरी कार के चालक ने बचाव में आगे वाली कार में टक्कर मार दी. घटना के बाद अन्य दो कारों में सवार लोग मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक उन कारों में सवार कुछ लोग नशे की हालत में थे और दुर्घटना के बाद वाहन से शराब की बोतलें निकालते देखे गए. दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर उदाकिशुनगंज थाना की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार तीनों कारों में सवार लोग अलग-अलग जगहों पर बारात में शामिल होने जा रहे थे. दो कार कुमारखंड थाना क्षेत्र के सिकरहटी गांव की बतायी जा रही है, जिन पर विवाह संबंधी पोस्टर भी लगे थे. इस मामले में कार के मालिक बिसपट्टी गांव वार्ड नंबर आठ निवासी अनित कुमार सिंह ने थाना में वाहन क्षतिग्रस्त होने और लोगों के जख्मी होने को लेकर आवेदन दिया है. थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त तीनों कारों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >