चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के जेवरात और नकदी चुराया

चोरों ने दिनदहाड़े लाखों के जेवरात और नकदी चुराया

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के पास में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने चोरी की. चोरों ने लगभग आठ लाख के जेवरात व 75 हजार नकद चुरा लिया. इस बाबत पीड़ित सिंहेश्वर नगर पंचायत वार्ड 11 निवासी अमन कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी चला गया था. मां भी बाबा मंदिर पूजा करने चली गयी थी. पूजा कर जब लाैटी तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. घटना की सूचना मां ने मुझे दी. जब घर आया तो देखा कि कमरे के अंदर पलंग पर सामान बिखरा हुआ था, जबकि गोदरेज का लॉक टूटा हुआ था. चोरों ने गोदरेज के अंदर रखे लगभग 75 हजार रुपया नकद और लगभग आठ लाख का जेवरात चुरा लिया. लोगों ने कहा कि मोहल्ले में पूर्व में भी दिन में चोरी हुई है. वहीं दूसरी तरफ शिवपुरी मोहल्ला में भी चोरों ने रायभीर निवासी सरोज सिंह के घर में चोरी करने का प्रयास किया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >