चोरों ने बाइक बाइक गैरेज में की चोरी

चोरों ने बाइक बाइक गैरेज में की चोरी

प्रतिनिधि, जीतापुर भर्राही थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहालपट्टी दुर्गा चौक पर चोरों ने बुधवार की रात बाइक गैरेज से चोरी कर ली. इसको लेकर पीड़ित मो समीम आलम ने भर्राही थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि नेहालपट्टी दुर्गा चौक पर बिजली ऑफिस के सामने गैराज है. 11 दिसंबर की रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर बाइक का पार्ट्स व 15 हजार रुपये की चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह जब वह गैराज पर पहुंचे, तो देखा कि शटर टूटा हुआ है. सामान व पैसा गायब था. इसकी सूचना पर भर्राही थाने की पुलिस को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >