ट्रैक्टर ने बाइक में मारा धक्का, बाइक सवार एक युवक की मौत

ट्रैक्टर ने बाइक में मारा धक्का, बाइक सवार एक युवक की मौत

सिंहेश्वर. सिंहेश्वर-गम्हरिया मुख्य मार्ग एसएच 66 पर शुक्रवार को भैरवपुर पुल के पास ट्रैक्टर व बाइक में टक्कर हो गयी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. ग्रामीणों ने कहा कि शुक्रवार को जजहट सबैला वार्ड संख्या 10 निवासी बाइक सवार गुदर ऋषिदेव व सोनु कुमार बाइक से जिवछपुर स्थित ननिहाल जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे गुदर ऋषिदेव बाइक से गिर गया, जिससे गुदर घायल हो गया.लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने घायल युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >