चोरों ने एक घर में की चाेरी

चोरों ने एक घर में की चाेरी

50 हजार रुपये नकद व पांच लाख का सामान व जेवरात उड़ाया उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 16 मुरली टोला में गुरुवार की रात्रि चोरों ने ब्रजेश झा के घर में चोरी की. चोरों ने पहले घर में सो रहे गृहस्वामी के कमरे वाले दरवाजा बाहर से लगा दिया. तब दूसरे कमरे में रखे गोदरेज को तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपये नकद व पांच लाख रुपये का सामान व जेवरात चुरा लिया. जब शुक्रवार की सुबह में गृहस्वामी की नींद खुली, तो दरवाजा बाहर से बंद मिला. आवाज लगाने पर पड़ोसी ने दरवाजा खोला. पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >