मक्का व्यापारी के घर में घुसे चोर, सीसीटीवी कैमरा में हुए कैद

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नया बाजार धर्म कांटा के निकट मक्का व्यापारी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया.

बिहारीगंज. थाना क्षेत्र के नगर पंचायत नया बाजार धर्म कांटा के निकट मक्का व्यापारी के घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. पीड़ित नगर पंचायत वार्ड 12 निवासी कैलाश प्रसाद जायसवाल ने बताया कि चोर रात्रि में छत के ऊपर सीढ़ी में लगे गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन तीन कमरे में हम सब परिवार के लोग सो रहे थे और घर अंदर से लॉक होने के कारण एक ही घर का दरवाजा खुला था. चोर रात एक बजे घर में घुस गये और कमरे में रखे करीब दस हजार रुपये की कीमती सामान चोरी कर ली. सुबह उठने के बाद देखा कि रूम का सारा सामान बिखरा पड़ा था. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. सीसीटीवी फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है कि चोरों ने घटना को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष घटनास्थल पर पहुंचकर एक-एक बिंदु पर बारीकी से जांच किये हैं. सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान करना शुरू कर दिया गया. घटना की गंभीरता को लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. थानाध्यक्ष अमित रंजन ने बताया कि परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है. पुलिस कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >