कुमारखंड. थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहपुर गढ़िया पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी 20 वर्षीय युवक बिपिन कुमार की गुजरात के सूरत स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में काम करने के दौरान मौत हो गयी. मृतक चितबोध यादव के पुत्र थे. गुरुवार की शाम उसका शव पैतृक गांव गढ़िया पहुंचा, जिससे गांव में मातम पसर गया. बताया कि बिपिन पिछले कुछ समय से सूरत के एक केमिकल फैक्ट्री में काम करता था. फैक्ट्री में केमिकल रिसाव हो गया. रिसाव की चपेट में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गयी. साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. गुरुवार की शाम एंबुलेंस से शव गांव लाया गया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि बाहर राज्यों में काम करने वाले मजदूरों की सुरक्षा को लेकर फैक्ट्री प्रबंधन की जवाबदेही तय होनी चाहिये, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. गांव में देर शाम गमगीन माहौल के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया.
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में रिसाव की चपेट में आने से सिहपुर गढ़िया के युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
सूरत की केमिकल फैक्ट्री में रिसाव की चपेट में आने से सिहपुर गढ़िया के युवक की मौत, शव पहुंचते ही मचा कोहराम
