मानवता ही मनुष्य का सबसे बड़ा गुण - डीएम

मानवता ही मनुष्य का सबसे बड़ा गुण डीएम

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर समारोह आयोजित, आजीवन सदस्यों को प्रमाण-पत्र वितरित मधेपुरा. विश्व रेड क्रॉस दिवस पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने किया. प्रतिवर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक व प्रथम विश्व शांति नोबेल पुरस्कार प्राप्त महान मानवतावादी सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस आठ मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के रूप में मनाया जाता है. मौके पर नेशनल हेडक्वार्टर, दिल्ली द्वारा प्रदत्त आजीवन सदस्यों के प्रमाण-पत्रों का वितरण डीएम ने किया. डीएम ने कहा कि मानवता मनुष्य का सबसे बड़ा गुण है. उन्होंने कहा कि तमाम विकास और उपलब्धियां तब तक सार्थक नहीं हैं, जब तक समाज में मानवता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव जीवित है. जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र की सीमाओं से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा करना हम सभी का सर्वोच्च कर्तव्य है. उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा व सहायता के कार्यों को और अधिक सशक्त व संगठित रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है. जिला प्रशासन रेड क्रॉस मधेपुरा के संसाधनों के विकास व सुव्यवस्थित संचालन के लिए हरसंभव सहयोग करेगा. कार्यक्रम में चेयरपर्सन डॉ शांति यादव ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए सर जीन हेनरी ड्यूनेंट के जीवन व रेड क्रॉस के इतिहास पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व रेड क्रॉस दिवस की थीम “United in Humanity” निर्धारित की गयी है. सोसाइटी के सचिव अधिवक्ता जयप्रकाश राम ने रेड क्रॉस सोसाइटी, मधेपुरा की उपलब्धियों व चुनौतियों की जानकारी दी तथा समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की. कार्यक्रम का संचालन जयकृष्ण यादव द्वारा किया गया. समारोह में जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजकिशोर यादव, सामान्य शाखा प्रभारी, साहित्यकार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >