10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
10 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
पुरैनी.
पुलिस ने 10 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी. अमभो वासा से औराय गांव जाने वाली सड़क में छठ घाट स्थान के पास से शराब सहित औराय वार्ड छह निवासी जापानी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. उक्त मामले में प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.