कुमारखंड. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित वार्ड संख्या 12 में संचालित कन्या प्राथमिक विद्यालय को मध्य विद्यालय बेला सदी में स्थानांतरित किये जाने के विरोध में शुक्रवार को अभिभावकों छात्रों सड़क जाम कर दिया. इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की. ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय स्तर पर बिना स्थानीय लोगों की सहमति के विद्यालय को दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है, जिससे बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने कहा कि रामनगर में विद्यालय एवं भवन उपलब्ध रहने के बावजूद बच्चों को इसरायन बेला के मध्य विद्यालय बेला सदी भेजने के लिए मजबूर किया जा रहा है. ग्रामीणों के अनुसार दोनों गांवों के बीच सड़क की जर्जर है, जिससे खासकर बारिश के दिनों में बच्चों का विद्यालय पहुंचना जोखिम भरा हो जाता है. ग्रामीणों ने कहा कि शिक्षा विभाग को बच्चों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय का संचालन रामनगर में ही कराने की बात कह रहे थे. ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जायेगा. सड़क जाम की सूचना मिलते ही प्राथमिक शिक्षक संघ के अंचल सचिव संजीव कुमार सुमन, श्रीनगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार पहुंचे और लोगों को समझाया. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर भास्कर ने विद्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण उपरांत जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर के पश्चिम भवन में तत्काल विद्यालय संचालन शुरू करने का निर्देश दिया. मौके पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सूर्यनारायण मुखिया, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि प्रभुनारायण ठाकुर, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि विवेक ठाकुर, वार्ड सदस्य हरिश्चंद्र मुखिया,पंकज राय, दिनेश राय,सुधीर ठाकुर,विजन ठाकुर, छोटेलाल यादव, नरेश शर्मा, मुकेश ठाकुर, लड्डू राय, पिरवत राय, मनोज मुखिया आदि उपस्थित थे.
विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में अभिभावकों व छात्रों ने किया सड़क जाम
विद्यालय शिफ्टिंग के विरोध में अभिभावकों व छात्रों ने किया सड़क जाम
