शंकरपुर. जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को बीडीओ तेज प्रताप त्यागी ने झरकहा, परसा, जिरवा मधेली सहित अन्य पंचायतों में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने कार्य में शुद्धता, समयबद्धता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया. अधिकारियों ने प्रगणकों को निर्देशित किया कि सभी प्रविष्टियां सावधानीपूर्वक एवं सही ढंग से की जाएं तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जाये.
जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण
जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण
