सिंहेश्वर . सिंहेश्वर प्रखंड के पहले प्रमुख उपेंद्र नारायण यादव की दूसरी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को सुखासन में मनायी गयी. मौके पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एएसपी प्रवेन्द्र भारती ने किया. एएसपी ने कहा कि पूर्व प्रमुख की सोच हमेशा से सामाजिक रही है. गरीब तबके के लोगों का ढाल बनकर रहे है. हमेशा लोगों की मदद करना उनके आचरण में था और यही शिक्षा वह अपने दोनों पुत्र को देकर गए हैं. बड़े बेटे किशोर कुमार पप्पू यहां के मुखिया अध्यक्ष है, जबकि दूसरा मुकेश कुमार मुन्ना संवेदक है. वक्ताओं ने कहा कि पुराने समाज और आज के समाज व उनकी सोच अब नहीं मिलती है. वक्ताओं ने कहा की वे समाजवाद के प्रणेता थे. इससे पहले मेगा स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा हजारों मरीजों की निःशुल्क जांच और इलाज किया गया. बता दे कि लायन्स क्लब मधेपुरा के द्वारा मनहरा सुखासन, सिहेश्वर में उपेन्द्र नारायण यादव की पुण्यतिथि पर मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. मौके पर अध्यक्ष लायन इंद्रनील घोष, सचिव लायन आलोक मंडल, डिप्टी डीजी लायन डॉ डी के सिंह, एलसीआइएफ चेयर पर्सन लायन मनीष सर्राफ, आरसी लायन चन्द्रशेखर कुमार, जेडसी लायन डाॅ आर के पप्पू, अध्यक्ष लायन डाॅ एसएन यादव, लायन विकाश सर्राफ, लायन डॉ संजय कुमार, लायन डाॅ नायडू कुमारी, लायन डाॅ प्रवीण कुमार, लायन डॉ विवेक कुमार, लायन डॉ पी टूटी, लायन डाॅ बीएन भारती, लायन डॉ गोपाल, लायन ओम प्रकाश श्रीवास्तव, लायन आनन्द प्राणसुखका, लायन सुधाकर पाण्डेय, लायन त्रिदीप गांगूली, लायन बबलू सिंह सहित स्व उपेन्द्र बाबु के पुत्र किशोर कुमार, मुकेश कुमार, लायन्स क्लब सिंहेश्वर एवं लायन्स क्लब मधेपुरा फैमिना के सदस्य मौजूद थे.
पूर्व प्रमुख की मनायी गयी पुण्यतिथि, लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर
पूर्व प्रमुख की मनायी गयी पुण्यतिथि, लगाया मेगा स्वास्थ्य शिविर
