मंदिर की घंटी चोरी कर बिक्री करते पकडाये युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

मंदिर की घंटी चोरी कर बिक्री करते पकडाये युवक को ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्षमीपुर भगवती पंचायत में स्थित मंदिर से चोरों ने घंटी की चोरी कर ली थी. मंगलवार को बाजार में घंटी की बिक्री करते युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया. मंदिर के पुजारी ने युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराया. पूछताछ में युवक ने नाम ग्राम जमुनियां थाना भरगामा निवासी धीरज कुमार पिता फूलचंद विश्वास बताया. वहीं भागे युवक का नाम सुमन कुमार पिता गुडल भगत बताया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मंदिर के पुजारी बीजो ऋषिदेव के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >