27 को गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

27 को गूंजेगा जय श्रीराम का उद्घोष, निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा

मधेपुरा. रामनवमी के अवसर पर 27 मार्च को नगर रामनवमी समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली जायेगी. नगर रामनवमी समिति के अध्यक्ष संजय सागर ने बताया कि शोभायात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकियां, सुसज्जित रथ, बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े व पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धालुओं की सहभागिता इस आयोजन को भव्यता प्रदान करेगी. उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रामनवमी को ऐतिहासिक बनाएं. कार्यकारिणी अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाएगी. स्वयंसेवकों की विशेष टीम व्यवस्था संभालेगी ताकि आयोजन सफल व सुव्यवस्थित रहे. मौके पर समाजसेवी अरविंद अकेला, अर्जुन कुमार, गणेश आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >