गाजे-बाजे व झांकी के साथ निकली शोभायात्रा, जय श्रीराम के नाम से गूंजा शहर

गाजे-बाजे व झांकी के साथ निकली शोभायात्रा, जय श्रीराम के नाम से गूंजा शहर

मधेपुरा. रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को शहर में शोभायात्रा निकाला गयी. गाजे-बाजे व झांकी के साथ शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रीराम भक्तों ने भाग लिया. शोभायात्रा पश्चिमी बायपास स्थित खेदन बाबा चौक चैती दुर्गा स्थान से निकलकर मुख्य मार्ग होते हुये कर्पूरी चौक तक गयी. इसके बाद कर्पूरी चौक से मुख्य बाजार कॉलेज चौक होते खेदन बाबा चौक पर संपन्न हुई. शोभायात्रा के संयोजक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले शोभा यात्रा खेदन बाबा चौक से निकलकर पानी टंकी चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे जहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं ने पूरे मान-सम्मान के साथ अगुवाई की. सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था शोभायात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी यात्रा रूट पर पुलिस बल तैनात किया था. स्वयं पुलिस डीएम अभिषेक रंजन व अधीक्षक डॉ संदीप सिंह ने शोभायात्रा निकलने से पहले रूट का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया. मौके पर एएसपी प्रवेंद्र भारती, एसडीओ संतोष कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी, डीएसपी मनोज मोहन, सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, लक्ष्मीनारायण शशि प्रकाश, इंदल कुमार, अमन अनन, एसआइ संतोष सिंह, आभाष झा, ध्यानी यादव ,सुमित आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >