वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरार पुलिस ने अरार थाना क्षेत्र के पड़ोकिया गांव से लंबे समय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है

ग्वालपाड़ा. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अरार पुलिस ने अरार थाना क्षेत्र के पड़ोकिया गांव से लंबे समय से फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. आरोपित की पहचान संजय यादव, साकिन पड़ोकिया के रूप में है. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर पुलिस को मुरलीगंज थाना के एक पुराने मामले में संजय यादव की लंबे समय से तलाश थी. जिसमें आरोपी कानूनी प्रक्रिया से बचकर फरार चल रहा था. एएसआई धीरज कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर आरोपी को उसके पैतृक गांव पड़ोकिया से दबोच लिया गया. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >