शिलान्यास के बाद भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जमीन पर है अतिक्रमणकारियों का कब्जा

शिलान्यास के बाद भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जमीन पर है अतिक्रमणकारियों का कब्जा

प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयानगर पंचायत में स्वास्थ्य मंत्री द्वारा शिलान्यास के बाद भी मॉडल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा है. भवन निर्माण की जिम्मेदारी बीएमएसआइसीएल को दी गयी. मालूम हो कि सहायक समाहर्ता सह दंडाधिकारी कृतिका मिश्रा, सीओ हरिनाथ राम, प्रभारी सीएचओ शकील अख्तर, अंचल अमीन सदानंद कुमार ने बीते 23 जनवरी को मॉडल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के भवन निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण का किया था. जहां भूमि सीमांकन के बाद अधिकारियों ने पाया कि स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर वास्तव में अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध रूप से स्थायी व अस्थायी तौर पर अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो गयी है. सहायक समाहर्ता ने सभी अतिक्रमणकारियों को 48 घंटे के भीतर अतिक्रमणमुक्त करने की चेतावनी दी. लेकिन 25 दिन बीतने के बाद भी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की जमीन को अतिक्रमणमुक्त नहीं किया गया है. बता दें कि बीते तीन फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चौसा में विधायक सह विस उपसभापति नरेंद्र नारायण यादव की अध्यक्षता में शिलान्यास कर क्षेत्र के लोगों को 55 लाख रुपये की लागत से मॉडल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर निर्माण का सौगात दिया है. —- -नयानगर पंचायत में स्वास्थ्य विभाग की जमीन को जल्द अतिक्रमणमुक्त कराया जायेगा. इस मामले में अतिक्रमणवाद दायर किया जा चुका है. 14 अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर लिया गया है. हरिनाथ राम, अंचलाधिकारी, उदाकिशुनगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >