MADHEPURA : आंगनबाड़ी केंद्रों पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गोदभराई दिवस

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संवाद कार्यक्रम के तहत गोदभराई दिवस हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया.

ग्वालपाड़ा (मधेपुरा) से हीरानंद झा की रिपोर्ट :

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर गुरुवार को सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संवाद कार्यक्रम के तहत गोदभराई दिवस हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर, तिलक लगाकर और शगुन सामग्री भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं और आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया. महिलाओं को बताया गया कि गर्भावस्था के दौरान हरी सब्जियां, फल, दूध, दाल और आयरन की गोलियों का नियमित सेवन मां और शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है. सेविकाओं ने समय पर प्रसव पूर्व जांच और आवश्यक टीकाकरण कराने की सलाह देते हुए साफ-सफाई के महत्व पर भी जानकारी दी. पारंपरिक गोदभराई रस्म के तहत महिलाओं की झोली में फल, चावल और पौष्टिक खाद्य सामग्री देकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की गई. कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं, आशा कार्यकर्ता और ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं. अंत में बच्चों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >