मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने संवेदनशील स्थलों पर की छापेमारी

मद्यनिषेध व उत्पाद विभाग की टीम ने संवेदनशील स्थलों पर की छापेमारी

मधेपुरा. जिले को नशामुक्त बनाने के लिए मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय के प्रमुख व संवेदनशील स्थलों पर छापेमारी अभियान चलाया, जिसका नेतृत्व सहायक अवर निरीक्षक अरविंद पोद्दार ने किया. छापेमारी के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं स्थानों की जांच की गयी तथा अवैध शराब एवं विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की गयी. इस दौरान विभाग द्वारा यह स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में शराबबंदी कानून का उल्लंघन किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग ने आम जनता से अपील की है कि नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग करें एवं शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों के अवैध निर्माण, बिक्री अथवा सेवन से संबंधित किसी भी सूचना को तत्काल प्रशासन के संज्ञान में लाये. जिला प्रशासन द्वारा यह अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जायेगा, ताकि जिले को पूर्णतः नशामुक्त व सुरक्षित समाज के रूप में स्थापित किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >