शारीरिक विकास पर पड़ता है व्यवहारों का असर- प्रधानाचार्य

शारीरिक विकास पर पड़ता है व्यवहारों का असर- प्रधानाचार्य

मधेपुरा. ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में बुधवार को शारीरिक विकास पर व्यवहारों का प्रभाव विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो कैलाश प्रसाद यादव ने की. उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास पर व्यवहारों का प्रभाव पड़ता है. स्वस्थ और सक्रिय व्यवहार सीधे तौर पर शारीरिक विकास को सकारात्मक दिशा में ले जाते हैं, जबकि निष्क्रिय व्यवहार नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं. मुख्य अतिथि अर्थपाल डॉ रत्नदीप ने कहा कि किसी भी व्यक्ति का व्यवहार ही उसका वास्तविक परिचय है. अतः हमें हमेशा अपने व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि परीक्षा नियंत्रक डॉ शंकर कुमार मिश्रा ने कहा कि मानव व्यवहारों का अध्ययन मनोविज्ञान का एक प्रमुख विषय है. सम्मानित अतिथि कार्यक्रम समन्वयक (एनएसएस) डॉ सुधांशु शेखर ने कहा कि हम जैसा व्यवहार करते हैं, हमारा व्यक्तित्व वैसा ही बन जाता है. हमें दूसरों के साथ वही व्यवहार करना चाहिए, जो हम चाहते हैं कि दूसरे हमारे साथ करें. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने किया. संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मधुनंदा ने किया. मौके पर नेहा कुमारी, रुचिका, रिमी, अंशु, सोनी, काजल, प्रियंका, यासमीन, काजल, कुमकुम, मधु, मंजेश, सोनू , मुन्ना, अमित, दिलखुश, गणेश, अविनाश, बिट्टू, चंदन आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >