लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ ने मंडल कारा का लिया जायजा

लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ ने मंडल कारा का लिया जायजा

मधेपुरा. लीगल एड डिफेंस काउंसिल के चीफ सीपी चंदन ने शुक्रवार को मधेपुरा मंडल कारा का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने जेल परिसर का जायजा लिया. उन्होंने बंदियों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया. भ्रमण के क्रम में सीपी चंदन ने श्रीनगर थाना कांड संख्या 19/25 के तहत हत्या मामले में बंद एक कैदी से मुलाकात की, जिसकी मानसिक व शारीरिक स्थिति चिंताजनक पायी गयी. चंदन ने बताया कि कैदी मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहा है. उसका बायां हाथ निष्क्रिय है, इससे कोई गतिविधि नहीं कर पाता है. वह कुछ कहना चाहता है, लेकिन बोलने में भी असमर्थ है. जेल फार्मासिस्ट के अनुसार शुरुआत में उसकी स्थिति सामान्य थी, लेकिन धीरे-धीरे उसका व्यवहार असामान्य होता गया. अब वह न तो अपने हाथ से खाना खा पाता है, न दवाई ले पाता है और न ही अपने कपड़े स्वयं पहन पाता है. उसकी हालत लगातार बिगड़ती जा रही है. इस कैदी को न सिर्फ चिकित्सा की, बल्कि पारिवारिक और भावनात्मक सहयोग की भी आवश्यकता है. पहले जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज व फिर पीएमसीएच में उसका इलाज कराया गया, लेकिन डॉक्टरों की ओर से दी गयी दवाओं का उस पर कोई असर नहीं दिख रहा है. उसे उच्च स्तरीय चिकित्सकीय जांच और उपचार की आवश्यकता है, ताकि समय रहते उसकी स्थिति को सामान्य किया जा सके. सीपी चंदन ने संबंधित अधिकारियों से इस मामले को गंभीरता से लेने और उचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही. इस दौरान डिप्टी चीफ एलएडीसीएस त्रिपुरारी कुमार सिंह, जेलर शैलेंद्र गोस्वामी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >