घायल युवक के भाई ने दर्ज कराया मामला

घायल युवक के भाई ने दर्ज कराया मामला

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरी स्थित एनएच 106 पर पुलिस की तैयारी के लिए दौड़ कर रहे नीतीश को बस ने सोमवार को धक्का मार दिया था. नीतीश के भाई ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. परिजनों ने बस मालिक, चालक और उपचालक को गिरफ्त���र करने की मांग की है. बताया कि बस मालिक ने युवक के बेहतर इलाज की बात कही. अब बस मालिक इलाज कराने से मुकर गया. इधर गंभीर रूप से घायल युवक की हालात चिंताजनक है. जानकारी के अनुसार सिरसिया वार्ड नंबर तीन निवासी सुरेन्द्र राजभर के 24 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार गांव से बरहड़ी दौड़ने जा रहा था. बरहड़ी के बजरंगबली मंदिर के पास बस ने उसे धक्का मार दिया. बस का नंबर जेएच 01 डीजे 2511 है. परिजनों ने उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज मधेपुरा ले गया. हादसे के बाद ग्रामीणों ने बस का पीछा किया. चालक और उपचालक भाग गया. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बस पुलिस के कब्जे में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >