बोरा में बंद पुल से लटका मिला एक व्यक्ति का शव

बोरा में बंद पुल से लटका मिला एक व्यक्ति का शव

मुरलीगंज. सहरसा–पूर्णिया रेलखंड पर मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी समपार के पास शनिवार को बलुआहा नदी पर बने रेलवे पुल से बोरा में बंद एक व्यक्ति का शव मिला. लोगों ने इसकी जानाकरी पुलिस को दी. बताया कि मृतक का उम्र लगभग 45 वर्ष का होगा. शव करीब 10 से 12 दिन पुराना बताया जा रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया शव की हत्या कर हाथ-पांव बांधकर बोरे में डाल दिया गया है. किसी ट्रेन से फेंकने की कोशिश के दौरान बाेरा पुल के हुक में फंसकर लटक गया. घटना की जानकारी मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार को दी गयी. इसके बाद जीआरपी बनमनखी को भी सूचित किया. रेल इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि चूंकि मामला स्टेशन क्षेत्र से बाहर का है, इसलिए जांच मुरलीगंज थाना पुलिस करेगी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >