बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गो तस्करी के आरोपी को पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

छह गायों को गोशाला मुरलीगंज भेजा गया और पिकअप जप्त किया. दोनों को जेल भेजा गया.

– छह गायों व एक पिकअप वैन जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल – – आरोपी कहना है कि गायों को मवैशी हटिया बेचने जा रहे थे, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पिकअप वैन रोक कर मारपीट किया व पुलिस के हवाले – बिहारीगंज थाना क्षेत्र के जौतेली पंचायत से पिकअप पर लोड कर छह गायों को लेकर बिहारीगंज मवैशी हटिया लेकर आ रहे रास्ते थे, इसी दौरान रास्ते में लक्ष्मीपुर लालचंद पंचायत चाय टोला निकट बजरंग दल व हिंदु परिषद के आधा दर्जन लोगों ने पिकअप वैन को रोक कर गाड़ी में बैठे बुजुर्ग को साथ मारपीट किया एवं चालक के साथ भी मारपीट किया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना की सूचना दुरभाष पर जानकारी दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर पिकअप जिसका रजिस्टर नंबर बीआर11एस4704 बरामद किया एवं छह गायों सहित दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया. पकड़े गये अभियुक्त की पहचान भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुवंशपुर पंचायत छप्पन वार्ड संख्या एक निवासी मो उबैश और पुरैनी थाना क्षेत्र के वंश गोपाल पंचायत भटौनी वार्ड संख्या 04 निवासी मो भोपाल के रूप में हुई है. – पुलिस की कार्रवाई और आरोपी का पक्ष- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी एवं गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध और पशु क्रूरता अधिनियम सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड संख्या 106/26 मामला दर्ज किया गया है. छह गायों को गोशाला मुरलीगंज भेजा गया और पिकअप जप्त किया. दोनों को जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >