सिताबी ऋषिदेव हत्याकांड के प्रमुख दो आरोपी चौबीस घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी.

– गिरफ्तार अपराधी नकुल यादव पर नवगछिया और बिहारीगंज थाने में आधा दर्जन मामले हैं दर्ज-

– पुलिस ने एक देशी कट्टा,तीन जिंदा कारतूस किया बरामद –

उदाकिशुनगंज

अनुमंडल अंतर्गत बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मधुकरचक भित्ता टोला में विगत शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुई गोलीबारी की घटना में सिताबी ऋषिदेव के हत्याकांड में पुलिस ने चौबीस घंटे के अंदर दो शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है.

हत्याकांड के बाद एसपी संदीप कुमार ने उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. इस छापेमारी टीम में एसडीपीओ अविनाश कुमार, थानाध्यक्ष अमित रंजन, पुअनि वीर नारायण सिंह, युगल किशोर राय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, सिपाही निरज कुमार, गुड्डू कुमार एवं जिला अधिसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया था. टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर महज चौबीस घंटे के अंदर मास्टरमाइंड शातिर अपराधी नकुल यादव को हथियार व जिंदा कारतूस के साथ बिहारीगंज थाना क्षेत्र से परमानंदपुर से गिरफ्तार किया गया. जबकि नामजद आरोपी कैलाश यादव को उसके घर मधुकरचक से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी का एसडीपीओ अविनाश कुमार ने रविवार को एसडीपीओ कार्यालय में पीसी जारी कर बताया कि सिताबी ऋषिदेव हत्याकांड में मुख्य शूटर नकुल यादव जो जिले के बिहारीगंज और भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में कई कांडों को कारित कर अंजाम दिया है. शातिर अपराधी नकुल यादव पर बिहारीगंज थाने में पांच संगीन मामले दर्ज हैं, वहीं भागलपुर जिले के नवगछिया थाने में एक आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी नकुल यादव कई बार जेल भी जा चुके हैं. वहीं नामजद गिरफ्तार आरोपी कैलाश यादव जो जमीन विवाद का मुख्य आरोपी हैं. वहीं एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि अन्य नामजद आरोपी की पुलिस पहचान कर ली है. जल्द ही सभी हत्याकांड के आरोपी सलाखों के अंदर होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >