राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मधेपुरा की टीम पटना रवाना

राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए मधेपुरा की टीम पटना रवाना

मधेपुरा. स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार द्वारा 12 व 13 अप्रैल को आयोजित बिहार स्टेट कराटे चैंपियनशिप-2025 में भाग लेने के लिए जिले की टीम शुक्रवार को रवाना हो गयी. यह जानकारी कराटे एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा की सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक सोनी राज ने दी. उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में जिले से आठ बालिका व तीन बालक अपने-अपने उम्र व वजन वर्ग में भाग लेंगे. जिले की टीम में बालिका वर्ग से सब जूनियर में 30 किग्रा भार वर्ग में रिम्मी कुमारी, 35 किग्रा में अपर्णा भारती, 40 किग्रा भार वर्ग में आराध्या, 43 किग्रा भार वर्ग में रितिका राज, -50 किग्रा भार वर्ग में काव्या भारती, 55 किग्रा भार वर्ग में चित्रा झा, 40 किग्रा भार वर्ग में सान्वी रॉय व बालिका वर्ग कैडेट ग्रुप से 54 किग्रा भार वर्ग में समृद्धि माथुर शामिल है. वहीं बालक वर्ग के सब जूनियर से 25 किग्रा भार वर्ग में स्वर्णिल पाल, 45 किग्रा भार वर्ग में अर्णव अतुल्य व 55 किग्रा भार वर्ग में पीयूष रंजन शामिल है. इस टीम में कोच विजय कुमार व टीम मैनेजर वंदना भारती भी शामिल है. टीम रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों को कराटे एसोसिएशन ऑफ मधेपुरा के अध्यक्ष सावंत कुमार रवि व सचिव सोनी राज ने शुभकामना दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >