मधेपुरा. भागलपुर के बिहपुर में पहली बार सीनियर महिला स्टेट गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन होगा. यह प्रतियोगिता 12 से 13 अप्रैल तक रेलवे इंजीनियरिंग मैदान बिहपुर में होगा. इस चैंपियनशिप का आयोजन गोल शॉट बॉल एसोसिएशन भागलपुर द्वारा किया जा रहा है. यह प्रतियोगिता गोल शॉट बॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त है. फिट इंडिया गवर्नमेंट से भी रजिस्ट्रेशन से संबद्ध है. मधेपुरा जिला गोल शॉट बॉल का एक दिवसीय चयन प्रतियोगिता के आधार पर चयनित महिला खिलाड़ियों का घोषणा मधेपुरा जिला गोल शॉट बॉल संघ के सचिव रूपक कुमार रंजन ने कर दी है. टीम में खुशबू कुमारी, नंदनी कुमारी, सबनम कुमारी, निशु कुमारी, स्मृति रानी, टीम कोच रजनीश कुमार और टीम मैनेजर अमर कुमार, टीम रवाना करते हुए कामेश्वर मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश झा ने कहा कि हमारे विद्यालय में विभिन्न तरह के खेलों का आयोजन के साथ-साथ बच्चे सुबह शाम खेल में मेहनत करते हैं. जिसको देखकर मैं हमेशा खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने का प्रयास करता हूं. साथी परमानपुर थाना के पुलिस सभा निरीक्षक रामदयालु सिंह ने कहा कि खिलाड़ियों में अनुशासन होता है. इसलिए खेल को बढ़ावा देना आवश्यक है. साथी ही भतरंधा परमानपुर वार्ड नंबर 15 की वार्ड सदस्या सुलोचना देवी ने कहा कि मेरी प्राथमिकता खेलों को बढ़ावा देना है. क्योंकि मुख्यमंत्री का ही कहना है. मेडल लाओ और नौकरी पाया. इसलिए मैं सर्वप्रथम अपने सभी कार्यों को छोड़कर खेल को बढ़ावा देने के लिए तत्पर रहती हूं. बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय के सहायक शिक्षक संजय भारती और अवकाश प्राप्त पुलिस अवर निरीक्षक शिवकुमार यादव ने बढ़िया से खेल कर आने पर खिलाड़ियों को अपने ओर से सम्मानित करूंगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
