सूर्यगंज में चार दिवसीय झूलनोत्सव का आगाज, फूलों और रोशनी से सजा राधा-कृष्ण मंदिर

मधेपुरा के सूर्यगंज बाजार में श्री राधा-कृष्ण मंदिर में चार दिवसीय झूलनोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ है. मंदिर को फूलों और रोशनी से सजाया गया है, जहां श्रद्धालु राधा-कृष्ण के जयकारों के साथ झूला झुला रहे हैं. यह आयोजन चार दिनों तक चलेगा, जिसमें भक्तिमय भजनों और विशेष पूजा-अर्चना का दौर जारी रहेगा.

Madhepura News: मधेपुरा में सूर्यगंज बाजार में सोमवार की शाम भक्ति और उत्सव का ऐसा रंग चढ़ा कि पूरा बाजार देर रात तक राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा. मौका था श्री राधा-कृष्ण मंदिर में शुरू हुए चार दिवसीय झूलनोत्सव का.

उत्सव के पहले ही दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मंदिर परिसर को विद्युत रोशनी और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया था. आकर्षक सजावट के बीच भगवान श्री राधा-कृष्ण को सुंदर झूले पर विराजमान कराया गया. श्रद्धालु बारी-बारी से भगवान को झूला झुलाते रहे और अपनी मनोकामनाएं मांगीं.

भजनों के साथ भक्तिमय हुआ सूर्यगंज बाजार

शाम ढलते ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन संध्या शुरू हुई. गायक मंडली ने राधा-कृष्ण की भक्ति से जुड़े एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए.

'झूला झूले राधा प्यारी', 'श्री राधे-राधे' और 'जय कन्हैया लाल की' जैसे भजनों के साथ श्रद्धालुओं ने भी जयकारे लगाए. देखते ही देखते मंदिर परिसर से लेकर आसपास का बाजार भक्तिमय माहौल में डूब गया.

सुरीले भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते और नाचते रहे. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग आयोजन में शामिल हुए.

आसपास के गांवों से भी पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालु

झूलनोत्सव के पहले दिन सूर्यगंज और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे. लोगों ने राधा-कृष्ण की पूजा-अर्चना की और झूला झुलाकर आशीर्वाद मांगा.

आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मंदिर परिसर में लंबे समय तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही.

स्थानीय लोगों के लिए यह आयोजन केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि सामूहिक रूप से मिलने-जुलने और अपनी परंपरा से जुड़ने का अवसर भी बना.

चार दिनों तक चलेगा झूलनोत्सव

मंदिर समिति के सदस्य नवनीत सागर ने बताया कि झूलनोत्सव चार दिनों तक चलेगा. इस दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा, भगवान का आकर्षक श्रृंगार और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा.

उत्सव के अंतिम दिन महाआरती और भंडारे का आयोजन किया जाएगा. समिति की ओर से आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं.

युवाओं ने संभाली व्यवस्था की जिम्मेदारी

झूलनोत्सव को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों की सक्रिय भूमिका रही. मंदिर की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं की व्यवस्था तक स्थानीय लोगों ने सहयोग किया.

भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति के कार्यकर्ता सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में लगातार जुटे रहे. श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में किसी तरह की परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखा गया.

Madhepura News: चार दिन तक बना रहेगा भक्ति का माहौल

पहले दिन श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ और देर रात तक चले भजन-कीर्तन से आयोजकों का उत्साह बढ़ा है. अब अगले तीन दिनों में भी मंदिर में विशेष पूजा और भजन संध्या के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है.

अंतिम दिन महाआरती और भंडारे के साथ झूलनोत्सव का समापन होगा. सूर्यगंज बाजार में फिलहाल चार दिनों तक राधा-कृष्ण की भक्ति और भजनों की गूंज बनी रहने वाली है.

Also Read: Patna Student Protest : वाटर कैनन के सामने शैंपू लगाकर प्रदर्शनकारियों का 'रेन डांस', हंगामा-लाठीचार्ज में महिला पुलिसकर्मी-छात्रा घायल

Also Read: 'प्लीज छोड़ दीजिए सर', ट्रेनी डीएसपी के थप्पड़ मारने के बाद पुलिसकर्मी के पैरों में गिरा छात्र, देखें तस्वीरें



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डिक्सन राज

डिक्सन राज प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. गम्हरिया (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >