स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

चौसा . प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लौआलगान के लालजी साह उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पर्यवेक्षक व कर्मियों के साथ ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें एसआरपी गुड्डू कुमार बैठा ने कर्मियों को स्वच्छता के बारे में बताया. स्वच्छता कर्मी को कचरा उठाव सुनिश्चित करना, कचरा का डब्लू पी यू पर प्रबंधन, कचरा उठाव का रूट मैप, मॉडल वार्ड व मॉडल गांव पर काम करना व सुनिश्चित करना, डब्लूपीयू का समय पर खुलना व बंद होगा, स्वच्छता शुल्क संग्रहण पर चर्चा, पर चर्चा हुई. साथ ही समुदाय में व्यवहार परिवर्तन के लिए विशेष कर चर्च किया गया. मौके पर स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार, विकास कुमार, नवीन कुमार, स्वच्छता कर्मी बिनोद ऋषिदेव, संतोष मंडल, पंचलाल कुमार बिपीन कुमार, गोविंद कुमार, विनोद पासवान, नवीन निषाद, सुबोध कुमार, बमबम कुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >