सड़क दुर्घटना में जख्मी सुभाष की इलाज के दौरान हुई मौत

थाना क्षेत्र के दमहा निवासी सुभाष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही मृतक सुभाष कुमार के घर में चीख पुकार मच गयी

मेडिकल कॉलेज ने रेफर किया हायर सेंटर, नेपाल ने भी किया पटना रेफर गम्हरिया. थाना क्षेत्र के दमहा निवासी सुभाष कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गयी. मौत की खबर सुनते ही मृतक सुभाष कुमार के घर में चीख पुकार मच गयी, इससे पूरे गांव में मातम छा गया. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को सुभाष अपने गांव के एक निजी स्कूल के सामने खड़े होकर बात कर रहा था, तभी सिंघेश्वर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप वैन सुभाष को ठोकर मारकर फरार हो गया. उसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. परिजनों ने उसे नेपाल के किसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. वहां से भी उसे पटना रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान पटना में सुभाष की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही सुभाष की पत्नी ममता देवी पति के शव पर सर पटककर रोने लगी. मां सुमित्रा देवी भी बिलख-बिलखकर रो रही थी. सुभाष अपने पीछे दो छोटे पुत्र सत्यम और शिवम को छोड़ गया है. सूचना मिलते ही पूर्व विधायक चंद्रहास चौपाल, प्रखंड प्रमुख शशि कुमार पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने घर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >