शहजादपुर हत्याकांड- एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

शहजादपुर हत्याकांड- एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा

48 घंटे में खुलासे के बाद भी जांच तेज, थानाध्यक्ष के साथ पहुंचे एसपी उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के शहजादपुर बहियार में शंकर मुखिया की हत्या मामले में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार ने मंगलवार को घटनास्थल का जायजा लिया. इस दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार भी मौजूद थे. एसपी ने शहजादपुर-गोरपार मार्ग के पास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी अधिकारियों से ली. उन्होंने जांच से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलन और तकनीकी जांच को और मजबूत करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि 27 मार्च को मक्के के खेत से युवक का शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान आलमनगर थाना क्षेत्र के शिशवा वार्ड संख्या चार निवासी शंकर मुखिया के रूप में हुई थी. पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए धर्मेंद्र कुमार व उसकी पत्नी क्रांति देवी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या का कारण अवैध संबंध का शक बताया गया है. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कहा कि मामले का खुलासा हो चुका है, फिर भी हर बिंदुओं पर जांच जारी रहेगी, ताकि किसी भी पहलू की अनदेखी न हो. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि केस सभी आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जाएं. साथ ही एसपी ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाये रखने और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए नियमित गश्ती बढ़ाने का भी निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >