बालक हत्याकांड का एसपी ने किया निरीक्षण

बालक हत्याकांड का एसपी ने किया निरीक्षण

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत में दो माह पूर्व नौ वर्षीय बालक की हत्या कर दी गयी थी. गुरुवार को एसपी संदीप सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की. इस दौरान उन्होंने पीड़ित पक्ष से घटना के संबंध में पूछताछ की. उन्होंने थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को दिशा निर्देश दिया. मालूम हो कि बीते माह नौ जून को पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी सुरेश शर्मा के नौ वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार को गांव के ही सूरज कुमार, मिथिलेश कुमार व रवि कुमार ने खेलने के बहाने बुला ले जाकर उसे पास के ही जूट के खेत में हत्या कर शव को छिपा दिया था. पांच दिन बाद बालक का शव जूट के खेत से बरामद कर दो संलिप्त बालकों को गिरफ्तार किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >