बीपीएल परिवारों की छत पर लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, 31 तक आवेदन का मौका

बीपीएल परिवारों की छत पर लगेंगे मुफ्त सोलर पैनल, 31 तक आवेदन का मौका

गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा की सौगात, छत पर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल

बीपीएल परिवारों को राहत: छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाने की योजना

उदाकिशुनगंज.

सरकार की कुटीर ज्योति योजना के तहत बीपीएल परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की दिशा में पहल की जा रही है. योजना के अंतर्गत उदाकिशुनगंज अनुमंडल के लगभग 60 हजार बीपीएल उपभोक्ताओं की छत पर मुफ्त सोलर पैनल लगाये जायेंगे. इससे गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से पंखा व बल्ब चलाने की सुविधा मिलेगी और बिजली पर निर्भरता भी कम होगी.

जानकारी के अनुसार योजना के तहत लाभुकों के घरों की छत पर एक किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल लगाया जायेगा. सोलर पैनल लगने के बाद उपभोक्ता सौर ऊर्जा के माध्यम से अपने घरों में आवश्यक उपकरणों का उपयोग कर सकेंगे. इससे बिजली बिल का बोझ भी कम होगा व स्वच्छ उर्जा को बढ़ावा मिलेगा. इच्छुक उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए 31 मार्च तक आवेदन करने का मौका दिया गया है. उपभोक्ता अपने मोबाइल फोन से भी आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बिजली उपभोक्ता संख्या जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी. इन उपभोक्ताओं के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.

उदाकिशुनगंज विद्युत कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि कुटीर ज्योति योजना के तहत पात्र बीपीएल परिवारों को सोलर पैनल उपलब्ध कराकर उन्हें सौर ऊर्जा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ता समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं. इससे बिजली की खपत कम होगी व उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत भी मिलेगी. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इस योजना से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि गरीब परिवार सौर ऊर्जा का लाभ उठाकर अपनी बिजली जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >