स्मैक तस्कर हुआ गिरफ्तार

बहियार के बकरी देखने गई युवती के साथ जबरन छेड़खानी करने वाले युवक को घटना के कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया.

शंकरपुर शंकरपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को स्मैक के साथ बसंतपुर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. वही बहियार के बकरी देखने गई युवती के साथ जबरन छेड़खानी करने वाले युवक को घटना के कुछ देर बाद गिरफ्तार कर लिया. साथ ही चार नीलाम वारंटी को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के विभिन्न जगह से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है. इस बाबत थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टेंगराहा निवासी अंजनी यादव के पुत्र अमित कुमार उर्फ विक्टर को 2.33 ग्राम स्मैक के साथ बसंतपुर बाजार के समीप से गिरफ्तार किया गया है. वही अमित कुमार उर्फ विक्टर के साथी दूसरा स्मैक तस्कर बसंतपुर वार्ड 8 निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र रामकृष्ण कुमार पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गया. वही मोरकाही गांव में शनिवार को एक युवती को बहियार में गांव के ही युवक के द्वारा युवती के साथ जबरन छेड़खानी करने का प्रयास किया गया था. उक्त मामले में युवती के आवेदन तत्काल मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने छेड़खानी करने वाले युवक जनार्दन यादव के पुत्र अमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वही नीलाम वारंटी कलहुआ वार्ड 7 निवासी माहेश्वरी यादव के पुत्र दीपनारायण यादव शंकरपुर निवासी मोनी मल्लिक के पुत्र बिरेन मल्लिक हीरोलवा वार्ड 7 निवासी अरविंद यादव के पुत्र रमेश कुमारबरियाही निवासी देव नारायण यादव के पुत्र ब्रह्मदेव यादव को विधिवत गिरफ्तार किया गया है. सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >