अपहरण के आरोप में छह पर नामजद

अपहरण के आरोप में छह पर नामजद

उदाकिशुनगंज. बिहारीगंज थाना क्षेत्र के गोरपार गांव निवासी पिता ने बेटी के अपहरण को लेकर उदाकिशुनगंज थाने में आवेदन दिया है. उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र निवासी मिथिलेश सहनी के पुत्र सन्नी कुमार सहित छह लोगों पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है. आवेदन में पीड़ित पिता ने बताया कि सोमवार को उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुये आगे की कार्रवाई में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >