ग्वालपाड़ा. 25 अप्रैल को ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम से अपहृत लड़की को पुलिस ने बुधवार को ग्वालपाड़ा बस स्टैंड के पास से बरामद कर लिया. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के श्याम निवासी योगेंद्र मंडल की पुत्री का अपहरण कर लिया गया था. अपहृता की मां ने ग्वालपाड़ा थाना में आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंघार निवासी सिंटू कुमार, सर्वेश कुमार, ब्रजेश कुमार, बैजू मुखिया एवं ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम निवासी वीणा देवी एवं रामचंद्र मुखिया पर लड़की भागने का आरोप लगाते हुये ग्वालपाड़ा थाना में मामला दर्ज करवायी थी.
अपहृत लड़की बरामद
अपहृत लड़की बरामद
