पंचायत चुनाव की कवायद तेज, चार मई से दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू

पंचायत चुनाव की कवायद तेज, चार मई से दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू

कुमारखंड1

इस वर्ष प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है.

प्रखंड प्रशासन द्वारा चुनाव की तैयारी अब जमीनी स्तर पर दिखने लगी है. चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न करायी जायेगी.

राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचायत चुनाव 2026 के लिए वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के प्रारूप (प्रपत्र-1) का प्रकाशन 27 अप्रैल को किया गया. प्रखंड के 21 पंचायतों के 184 वार्डों में यह प्रकाशन किया गया है.

जिला परिषद सदस्य पद के लिए प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय व डीएम कार्यालय में प्रपत्र प्रकाशित किया गया है, जबकि ग्राम पंचायत व पंचायत समिति सदस्य पद के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय व प्रखंड कार्यालय में इसे उपलब्ध कराया गया है. प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मनीषा कुमारी ने बताया कि प्रारूप राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किया गया है.

उन्होंने बताया कि प्रपत्र-एक के प्रकाशन के साथ ही दावा-आपत्ति प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन समय में बदलाव के कारण अब यह प्रक्रिया चार मई से शुरू होगी. दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अवधि चार से 18 मई तक निर्धारित की गयी है.प्रपत्र-1 में अनुसूचित जाति/जनजाति की जनसंख्या को अलग दर्शाया गया है, जबकि अन्य सभी जातियों की जनसंख्या को समेकित रूप में प्रस्तुत किया गया है.

मतदाता प्रपत्र-1 से संबंधित दावा-आपत्ति संबंधित बीडीओ, एसडीओ व अधिकृत पदाधिकारी के कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है. आवेदन जमा करने पर पावती रसीद लेना अनिवार्य होगा. बीडीओ सह आरओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने बताया कि दावा-आपत्ति का निष्पादन चार से 22 मई तक किया जायेगा. अपील वाद का निष्पादन 11 से 29 मई तक होगा, जबकि प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन पांच जून को किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >