पुलिस ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने सात आरोपितों को किया गिरफ्तार

मधेपुरा. जिले में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस का अभियान जारी है. बीते 24 घंटे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से छह को जेल भेज दिया गया है. पुलिस ने कहा कि शराब के साथ दो लोगों को पकड़ा गया, जबकि एनडीपीएस एक्ट के तहत दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा पूर्व के कांड में एक और अन्य कांड में एक गिरफ्तारी दर्ज की गयी. वहीं शराब के नशे में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 53,700 रुपये का जुर्माना वसूला.पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 85 ग्राम 606 मिलीग्राम स्मैक, 25 लीटर देसी शराब, एक कार, दो मोबाइल व नौ लाख 54 हजार 200 रुपये नकद बरामद किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >