पी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम शुरू, आईआईटी पटना के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

बी.पी. मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा में छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. यह कार्यक्रम आईआईटी पटना के विशेषज्ञों द्वारा साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और स्वचालन जैसे भविष्य के तकनीकी विषयों पर केंद्रित है.

Madhepura Engineering College: बी सिंहेश्वर (मधेपुरा). बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज में सोमवार को आईआईटी पटना के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का विषय "साइबर सुरक्षा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन अधिगम एवं स्वचालन : अभियंत्रण एवं अनुप्रयुक्त विज्ञान के भविष्य का निर्माण" रखा गया है. उद्घाटन सत्र में आईआईटी पटना के निदेशक प्रो. टीएन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

आईआईटी पटना के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

कार्यक्रम में कार्यक्रम निदेशक डॉ. संजय कुमार परिदा, समन्वयक डॉ. अवनीत कुमार, स्थानीय समन्वयक डॉ. मनीष कुमार जायसवाल तथा महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे. छह दिनों तक आईआईटी पटना के विशेषज्ञ विभिन्न आधुनिक तकनीकी विषयों पर व्याख्यान और प्रशिक्षण देंगे.

आधुनिक तकनीकों के ज्ञान पर दिया गया जोर

प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार अमर ने कहा कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और मशीन अधिगम जैसे विषयों का ज्ञान प्रत्येक शिक्षक के लिए आवश्यक हो गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता को मजबूत करेंगे और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तथा आधुनिक तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे.

शोध और शैक्षणिक गुणवत्ता को मिलेगा बढ़ावा

महाविद्यालय के जनसंपर्क पदाधिकारी प्रो. उत्तम कुमार ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों के ज्ञानवर्धन, अनुसंधान क्षमता के विकास तथा महाविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई दिशा देगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभागियों को नवीन तकनीकों और शोध के क्षेत्र में अद्यतन जानकारी प्राप्त होगी.

छह दिनों तक चलेंगे विभिन्न तकनीकी सत्र

Madhepura Engineering College: कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ऑटोमेशन और अभियंत्रण विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए जाएंगे. प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी दी जायेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशांत कुमार

सुशांत कुमार प्रिंट माध्यम में 10 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिंहेश्वर (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >